उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते सोमवार को खजुराहो-उदयपुर सिटी ट्रेन का संचालन प्रभावित होगा। रेलवे के अनुसार खजुराहो-उदयपुर सिटी ट्रेन सोमवार को परिवर्तित मार्ग सिंहपुर, डुमरा, हरपालपुर, मऊ, रानीपुर होकर संचालित होगी।