6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में अब यहां बरसेगा प्रकृति का प्रकोप, फिर से होगी बारिश व ओलावृष्टि

उत्तर पूर्वी हवाओं से राजधानी समेत कई इलाकों में रात में सामान्य से कम रहा तापमान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 7 Mar 2018, 12:38 PM IST

hail strom

जयपुर। चक्रवाती तंत्र सुस्त पडऩे पर जहां प्रदेश में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 8-9 मार्च को फिर मौसम बदलने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान की ओर से हिमालय तराई क्षेत्र की ओर एक चक्रवाती तंत्र बढ़ रहा है, जो अगले चौबीस घंटे में मौसम तंत्र में बदलाव का बड़ा कारण बनेगा। ऐसे में प्रदेश के पूर्वोत्तर और पश्चिम के कुछ भागों में अगले दो तीन दिनों में निम्न वायुदाब क्षेत्र बनने पर बारिश व ओलावृष्टि होने का अंदेशा है।

राजधानी में हल्की ठंडक हो रही महसूस
फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। आसमान साफ रहा है। वहीं दिन में पारा सामान्य तो रात में सामान्य से कम दर्ज हो रहा है। बीती रात पुरवाई हवा के असर से राजधानी में हल्की ठंडक महसूस हुई है। वहीं आज सुबह भी सर्द मौसम का अहसास शहरवासियों को हुआ है। शहर में आज न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री रहा। वहीं सुबह नौ बजे दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज दिन में आसमान साफ रहेगा वहीं दिन में तापमान सामान्य रहने पर मौसम शुष्क रहेगा।

डॉप्लर राडार बंद
बीते रविवार को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वोत्तर इलाकों में मौसम ने पलटा खाया और बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेरा है। वहीं दूसरी ओर उत्तरी राज्यों में फिर से शुरू हो रही मौसमी हलचलों से प्रदेश में मौसम का पलटवार होने की आशंका बढ़ रही है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र में लगे डॉप्लर राडार को केंद्र ने मेंटीनेंस के चलते बंद कर दिया है। ऐसे में आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम के मिजाज में संभावित बदलाव व मौसम के सटीक पूर्वानुमान मिलने की उम्मीद फिलहाल कम है। मालूम हो जनवरी 2012 में मौसम केंद्र में करीब 12 करोड़ रुपए लागत वाला डॉप्लर राडार लगाया गया था। राडार से जयपुर केंद्र के 200 किलामीटर रेडियस में मौसमी हलचलों पर सीधी निगरानी कर मौसम के सटीक पूर्वानुमान केंद्र जारी करता रहा है। बीते रविवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के पूर्वानुमान भी स्थानीय केंद्र ने जारी किए।