11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

प्रदेश में शुक्रवार दोपहर बाद कई जगहों पर तेज हवा के बीच बारिश हुई। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और गर्मी से कुछ राहत मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 22 Jun 2018, 7:06 PM IST

rain in rajasthan

जयपुर। प्रदेश में शुक्रवार दोपहर बाद कई जगहों पर तेज हवा के बीच बारिश हुई। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और गर्मी से कुछ राहत मिली। बूंदी और उदयपुर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। शेखावाटी अंचल में सूरज के तल्ख तेवरों में कुछ नरमी आई और कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।

बूंदी में तेज हवा के साथ बारिश
शहर में दोपहर बाद तेज हवा के बीच आधा घंटे तक बारिश हुई। तेज हवा से लोगों के टीन-टप्पर उड़ गए। सड़कों पर पानी बह निकला। उमस ने लोगों को परेशान किए रखा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.5 व न्यूनतम 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उदयपुर में भी बारिश
उदयपुर शहर सहित जिले के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। दोपहर दो बजे बाद आसमान पर काले घने बादल घिर आए और तेज हवा चलनी शुरू हुई। इसके बाद दस से 15 मिनट तक कहीं तेज तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांक‍ि बार‍िश के बाद फि‍र से उमस हो गई।

जिले के लूणदा व इसके आस पास के धाकडों का खेडा, संग्रामपुरा, अमरपुरा जागीर, भावपुरा आदि क्षैत्रों में शाम को मूसलाधार बरसात हुई। इससे किसानों के चेहरों खिल उठे व मौसम भी खुशनुमा सा हो गया।

बूंदाबांदी से मिली राहत
शेखावाटी अंचल में मौसम साफ रहने से तपन और उमस का जोर बढ़ता जा रहा है। हवाओं का रुख बदलने से दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ रही है, लेकिन रात का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। दोपहर बाद आंशिक बादल छाए, नम हवाएं चली, बादल छाने के बाद सूरज के तल्ख तेवरों में कुछ नरमी आई और कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई इससे और लोगों को तपन और उमस से कुछ निजात मिली।

तेज हवा के साथ हुई बारिश
प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश हुई। जिले में सुबह से ही उमस बनी रही।इस दौरान बादलों और सूरज की लुकाछीपी चलती रही। शाम को कई इलाकों में बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया।चार बजे आसमान में काली घटा छा गई। हवा के साथ बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।