Rajasthan Weather Update : जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून (pre monsoon in rajasthan) की गतिविधियां 20 जून के बाद शुरू होंगी लेकिन इससे पहले ही कई क्षेत्रों में झमाझम बरसात का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में मंगलवार को उदयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा समेत कई जिलों में तेज बरसात हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। उदयपुर में तो बारिश के साथ ओले भी गिरे। प्रदेश में प्री-मानसून से पहले बूंदाबांदी और बादल छाए रहेंगे। मौसम केन्द्र के अनुसार 12 व 13 जून को बादल छाए रहेंगे। 14 से 19 जून तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। दिन में तेज हवा चलेगी। दिन का पारा 42 से 43 डिग्री के बीच रहेगा।