धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी को उपखंड मुख्यालय सिकराय से जोडऩे वाली सड़क की दुर्दशा भी किसी से छिपी हुई नहीं है। यहां 12 किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण जलभराव हो रहा है जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सड़क बालाजी कस्बे से निकलकर उदयपुरा, भालपुर, नांदरी, चांदूसा व गनीपुर समेत दर्जनभर गांवों से गुजरते हुए उपखंड मुख्यालय सिकराय पहुंचती है। इस सड़क मार्ग से बालाजी समेत टोडाभीम, नाहर खोर्रा, ठीकरिया, मीणा सीमला क्षेत्र के लोग भी आवाजाही करते हैं। जहां सिकराय से लेकर बालाजी तक 19 जगहों पर जलभराव हो रहा है। इससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।