राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने इन घटनाओं की जाँच के लिए सोमवार को ही गृहसचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति में विधि विभाग के सचिव, न्याय विभाग के सचिव, विधायी मामलों के विभाग के सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव भी शामिल हैं। यह समिति चार सप्ताह में गृहमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रि समूह को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस समूह में विदेश मंत्री, सड़क परिवहन मंत्री, विधि एवं न्याय मंत्री तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भी हैं। मंत्रिसमूह समिति की सिफारिशों पर विचार के बाद यह तय करेगा कि इन घटनाओं को रोकने के लिए क्या आवश्यक कदम उठाये जाने चाहिए।