इससे पहले आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चे दोपहर 12 बजे तक बैठते थे। किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्रों में न पंखे हैं, न बैठने तक की जगह है। राजस्थान पत्रिका में 21 मई को ’आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंखा नहीं, खुले में बैठ रहे बच्चे, गर्मी से परेशान’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर बच्चों की परेशानी को उजागर किया था। इसके बाद जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर आंगनबाड़ी केन्द्रों के समय में बदलाव किया है।