टिकट बंट गई, आस रह गई अधूरी
मालवीय नगर में भाजपा से पुनीत करनावट, सुनील कोठारी, एसएस अग्रवाल और श्याम अग्रवाल ने दावेदारी की थी। यहां से कांग्रेस से महेश शर्मा, राजीव अरोड़ा, महावीर सौगानी, कमल शर्मा, सुशील शर्मा, संजय बाफना, संगीता गर्ग दावेदारी कर रहे थे। सिविल लाइंस में कांग्रेस से इस बार निलंबित महापौर मुनेश गुर्जर और ओम राजोरिया दावेदारी जता चुके हैं। किशनपोल से ज्योति खंडेलवाल, गिरिराज खंडेलवाल, इकबाल और आरआर तिवाड़ी दावेदार रहे। आदर्श नगर में उमरदराज, नीरज अग्रवाल, जाकिर गुडएज की आस पूरी नहीं हुई। सांगानेर में सुरेश मिश्रा, विष्णु लाटा दावेदारी कर रहे थे।