इन सीटों पर रही सभी की नजर
चुनाव में ध्रुवीकरण को लेकर प्रदेश की कुछ चर्चित सीटों पर सभी की नजर टिकी थी। इनमें जयपुर की हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर, अलवर की तिजारा, रामगढ़ के अलावा अजमेर, नागौर, चूरू व जैसलमेर जिलों की कुछ सीटें शामिल हैं। इनमें से कई सीटों पर तो पांच फीसदी से भी ज्यादा मतदान प्रतिशत बढ़ा है।