बीएल संतोष, अरुण सिंह हो रहे शामिल
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुलाई गई बैठकों में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इनके अलावा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया सहित दोनों समितियों में शामिल वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी।