प्रदेश में अपनी विशिष्ट प्रतिभा के बल पर पहचान बनाने वाले यूथ आइकन, खेल जगत से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी, प्रमुख मीडिया व्यक्तित्व व सोशल मीडिया कार्यकर्ता, दलित एवं वंचित समाज के प्रमुख लोग, कला-साहित्य क्षेत्र से चित्रकार, लेखक, कवि, संगीतकार, अभिनेता-नेत्री, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, आदि, शिल्पकला क्षेत्र से हस्त शिल्पी, बुनकर, कुम्हार आदि, उद्योग जगत से उद्योगपति, व्यवसायी, व्यापारी, डॉक्टर, वकील चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक, वैज्ञानिक, शहीदों व सुरक्षाकर्मियों के परिजन, राष्ट्रीय/प्रदेश स्तरीय पुरस्कृत व्यक्ति, किसान व पशुपालन क्षेत्र से जुड़े लोग, एनजीओ, स्टार्टअप, आशा/आंगनबाड़ी से जुड़े विशिष्ट लोग, सामाजिक पंचायती राज के जनप्रतिनिधि, पूर्व मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राजनीतिक दलों के पूर्व अध्यक्ष, स्वच्छता सैनिक (सफाई कर्मी), कामगार, मजदूर, श्रमिक व पश्चिम बंगाल में राजनैतिक हिंसा, बिहार में जहरीली शराब के शिकार आदि, समाज के इन प्रमुख वर्गों के लोगों से सम्पर्क किया जाएगा।