प्रदेश में इसी वर्ष के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें इन दिनों परवान पर हैं। 'मिशन सत्ता' को लेकर कांग्रेस-भाजपा जैसे प्रमुख राजनीतिक दल तो अपना पूरा ज़ोर लगा ही रहे हैं, तो वहीं आरएलपी, बसपा और आप पार्टी भी सरकार बनाने या किंगमेकर की भूमिका तक पहुंचने का दावा कर रहे हैं। इन सब के बीच पड़ोसी राज्य हरियाणा की भाजपा सरकार के सहयोगी जननायक जनता पार्टी, जजपा भी राजस्थान में किस्मत आज़माने चुनाव में उतरने जा रही है।