भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को जयपुर के प्रदेश मीडिया सेंटर पर भाजपा का मेनिफेस्टो जारी किया। नड्डा ने गहलोत सरकार पर हमला बोला और कहा कि पांच में अपने पांच कामों की वजह से गहलोत सरकार जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार में नंबर एक, दूसरा बहन बेटियों और माता का अपमान नारी सम्मान के साथ खिलवाड़, तीसरा किसानों के साथ खिलवाड़। चौथा एकमात्र प्रदेश है जहां बिजली सबसे महंगी और पेट्रोल डीजल पर सबसे ज्यादा वैट है व पांचवां सबसे ज्यादा पेपर लीक और गरीब के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार गहलोत सरकार में हुआ है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां सहित अनेक नेता मौजूद रहे।