शक्ति प्रोजेक्ट की राष्ट्रीय स्तर ही नहीं, राजधानी जयपुर में भी पार्टी मुख्यालय पर पल-पल की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए मुख्यालय पर इस प्रोजेक्ट के एक तकनीकी विशेषज्ञ को नियुक्त किया गया है। जिससे कि इसमें आने वाली ससस्या का तत्काल निस्तारण किया जा सके। हर दिन प्रोजेक्ट में नाम जोडऩे को लेकर टॉप थ्री को देखा जा रहा है।