मगर प्रदेश की एक सीट ऐसी है, जहां गजब संयोग देखने को मिला है। इस सीट पर प्रत्याशी वहीं हैं जिन्होंने 2018 में भी चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों की पार्टियां बदल गई है। धौलपुर सीट पर 2018 में भाजपा की शोभारानी कुशवाह ने चुनाव जीता था। मगर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने कांग्रेस जॉइन की और धौलपुर से उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी बना दिया। उनके सामने 2018 में कांग्रेस से चुनाव लड़े शिवचरण कुशवाह को टिकट नहीं मिला तो उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली। भाजपा ने उन्हें धौलपुर से शोभारानी के सामने प्रत्याशी बनाया है।