5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Voting: मतदान करने के बाद क्या बोले सचिन पायलट? सामने आया पहला बयान

Rajasthan Assembly Election Voting Update 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद सचिन पायलट का बयान सामने आया है। जानिए क्या बोले Sachin Pilot—
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 25 Nov 2023, 10:04 AM IST

sachin_pilot_voting_photo.jpg

Rajasthan Assembly Election Voting Update 2023: राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। भाजपा और कांग्रेस नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने शनिवार (25 नवंबर 2023) को जयपुर के सी स्कीम स्थित महात्मा गांधी रेजीडेंसी स्कूल में मतदान किया। सचिन पायलट ने लोगों से बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की है। सचिन पायलट टोंक विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।


मतदान करने के बाद सचिन पायलट ने कहा कि मुझे लगता है की इस बार रिवाज बदलेगा, क्योंकि लोग चाहते हैं कि वह दोबारा कांग्रेस को सेवा का मौका दें। हमनें देशभर में जो सरकार बनाई है, कर्नाटक में, हिमाचल में उसका हमें सकारात्मक फायदा मिल रहा है। राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। राजस्थान में कांग्रेस के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का माहौल नहीं है। एंटी इनकंबेंसी का माहौल भाजपा के खिलाफ है। केंद्र में भाजपा 10 साल से सत्ता में है, जो वादे युवाओं से किए गए थे वह पूरे नहीं हुए। बेरोजगार युवा सब देख रहे हैं। जनता समझदार है, सही फैसला लेगी। पायलट ने कहा कि जनता काम करने वाले को जानती है।


राजस्थान में आज 5.26 करोड़ से अधिक मतदाता 1863 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रदेश की 200 में से 199 विधानसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। निर्वाचन विभाग ने राजस्थान के करीब 36 हजार में से 9 हजार क्षेत्रों को संवेदनशील माना है, जहां सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। निर्वाचन आयोग का प्रयास रहेगा कि रेकॉर्ड मतदान हो, होम वोटिंग, मतदानकर्मियों व आवश्यक सेवा वाले कर्मचारियों का मतदान पहले ही हो चुका है।


यह भी पढ़ें : रुपए बांटने की शिकायत पर फैक्ट्री में कार्रवाई, गर्माया सियासी माहौल, इलाका छावनी में तब्दील