नाथी का बाड़ा पर बवाल
भाजपा के बालमुकुंदाचार्य के लिखा हुआ वक्तव्य पढ़ने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति की। उन्होंने बालमुकुंदाचार्य के वक्तव्य को बाबा का प्रवचन कहा, तो बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि पिछली सरकार ने ऐसे काम किया जैसे नाथी का बाड़ा हो। इसी बीच गोविन्द सिंह डोटासरा के नमूना शब्द का इस्तेमाल करने पर हंगामा हो गया, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने व्यवस्था दी कि विधायकों के लिए नमूना शब्द का प्रयोग नहीं किया जाए। इसी तरह भाजपा के जेठानंद व्यास के कांग्रेस पर मुस्लिम समुदाय का पक्ष लेने का आरोप लगाने पर भी हंगामा हुआ, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही की समीक्षा कर व्यवस्था देने का भरोसा दिलाया।