
hanuman beniwal
जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने रविवार को उम्मीदवारों व घोषणा पत्र पर मंथन किया गया। बेनीवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण के सभी वर्गों को ध्यान रखा जाएगा।
बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में अपना धर्म नहीं निभाया और अब वो किसानों की बात करके जनता को गुमराह करने में लगे है।
लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली। बेनीवाल ने कहा की बसपा के साथ गठबंधन की वार्ता लगातार जारी है और उम्मीद है की सोमवार तक कोई ना कोई परिणाम निकल सकता है।
सोशल मीडिया पर ली गई राय
पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों से राय मांगी गई थी। इसके माध्यम से प्रदेशभर के हजारों लोगों ने अपने सुझाव दिए।
गौरतलब है कि पार्टी ने डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों में जन संपर्क कार्यालय शुरु किए। पार्टी की वेबसाइट सहित अन्य डिजिडल प्लेटफॉर्म की विधिवत शुरुआत होगी। सदस्यता भी आॅनलाइन होगी।
Updated on:
11 Nov 2018 08:13 pm
Published on:
11 Nov 2018 08:10 pm
