विधानसभा चुनावों का ऐलान होते ही राजनीतिक दल पूरी तरह से चुनावी तैयारियों में जुट चुके हैं। चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी के निर्देश पर नागौर के मोहन राम चौधरी, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा और पाली की पुष्पा जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।