2 और 4 सितम्बर को भी ‘हल्ला बोल’
बिजली मुद्दे पर आज के विरोध प्रदर्शन के बाद अगला ‘हल्ला बोल’ 2 सितम्बर और 4 सितम्बर को होगा। पार्टी के तय कार्यक्रम के अनुसार 2 सितम्बर को प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विरोध जताया जाएगा। इसके ज़रिये बढ़ते अपराध, बलात्कार, ह्त्या, दलित व महिला अत्याचार और सरकार की वादाखिलाफी को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालयों के बाहर धरना दिया जाएगा। जबकि 4 सितम्बर को जिलाध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी सम्बंधित जिलों के कलक्टर्स को ज्ञापन देंगें।