इधर, सुशासन दिवस के मौके पर आज जिला मुख्यालयों, निकायों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। 31 दिसंबर तक चलने वाले स्वच्छता सप्ताह की भी शुरुआत हो गई है। कहीं वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ जनप्रतिनिधियों और कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाई जा रही है, तो कहीं अटल विचार संगोष्ठी और अटल कविता का पठन किया जा रहा है।