8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थानों में सील लगाकर पेपर किए बंद, बारहवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त

Education News : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 29 फरवरी से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ होगी। परीक्षा को लेकर सोमवार को पुलिस थानों में पेपर पहुंच गए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 27 Feb 2024, 9:51 AM IST

rajasthan_board.jpg

Education News : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 29 फरवरी से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ होगी। परीक्षा को लेकर सोमवार को पुलिस थानों में पेपर पहुंच गए, जिनको सुरक्षा की दृष्टि से आलमारियों में रखकर सील लगा दी गई।

शाहपुरा सीबीईओ गैंदालाल रैगर ने बताया कि सोमवार को जयपुर से 12वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर प्राप्त हुए, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से शाहपुरा, अमरसर, मनोहरपुर व सामोद पुलिस थाने में रखवाया गया हैं। केंद्राधीक्षक व पेपर कार्डिनेटर की देखरेख में आलमारियों में रखवाकर सील लगा दी गई। परीक्षा शुरू होने से करीब आधे घंटे पहले केंद्राधीक्षक व पेपर कार्डिनेटर पेपर लेकर जाएंगे। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर वीक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। सीबीईओ ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर केंद्राधीक्षकों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दिशा निर्देशों के बारे में अवगत करा दिया गया है। बोर्ड परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


यह भी पढ़ें : एमआइ रोड़ पर रूट डायवर्ट करना बना बड़ी मुसीबत, वाहन चालक परेशान


सीबीईओ ने बताया कि शाहपुरा ब्लॉक में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को लेकर 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 24 सरकारी विद्यालयों एवं 4 निजी स्कूलों में केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शाहपुरा ब्लॉक में 12वीं बोर्ड में कुल 4733 परीक्षार्थी पंजीकृत है। (कासं.)