8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Bypoll: कांग्रेस ने राजस्थान की इस विधानसभा सीट पर सरपंच को दिया टिकट, क्या तय कर पाएंगे विधानसभा का रास्ता?

Rajasthan Bypoll: भाजपा की पहली सूची के बाद कांग्रेस ने अपने सभी सात विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 24 Oct 2024, 11:05 AM IST

Rajasthan By-Election 2024: राजस्थान में उपचुनाव को लेकर भाजपा की पहली सूची के बाद कांग्रेस ने अपने सभी सात विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। हालांकि बीजेपी ने चौरासी विधानसभा सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले है। जबकि भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) ने अनिल कटारा को टिकट दिया है। कांग्रेस ने इस सीट से महेश रोत को चुनावी मैदान में उतारा है। जो कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है।

कौन है महेश रोत …?

कांग्रेस ने गुरूवार देर रात सभी सात विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। वहीं, चौरासी विधानसभा सीट से पार्टी ने महेश रोत को प्रत्याशी बनाया है। रोत मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में 2017-18 में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। वे फिलहाल ग्राम पंचायत साँसरपुर से सरपंच हैं। 9 साल से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता होने के चलते पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। अब महेश रोत सरपंच से चौरासी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर का अवकाश घोषित, आदेश जारी

चौरासी में होगा त्रिकोणीय मुकाबला

भारतीय आदिवासी पार्टी ने चौरासी और सलूंबर विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लगा दिया था। जिसके बाद कांग्रेस ने भी गठबंधन से किनारा कर लिया। ऐसे में इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस और BAP के बीच त्रिकोणीय और रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि भाजपा ने अभी प्रत्याशी का एलान नहीं किया है।

इस सीट का इतिहास

चौरासी विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव 2018 और 2023 में भारतीय आदिवासी पार्टी के वर्तमान सांसद व तत्कालीन प्रत्याशी राजकुमार रोत ने जीत दर्ज की थी। रोत ने भाजपा प्रत्याशी सुशील कटारा को भारी मतों से हराकर 1 लाख 11 हजार एक सौ पचास मत प्राप्त किए थे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान उपचुनाव लड़ने के लिए मुख्य अभियंता ने छोड़ी नौकरी, इस पार्टी से मिल सकता है टिकट!