गहलोत ने निर्देश दिए कि भर्तियों में प्रथम नियुक्ति मेरिट एवं काउंसलिंग के आधार पर ही दी जाए, ताकि पदस्थापन को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं रहे। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कृषि, कार्मिक सहित अन्य विभागों में प्रक्रियाधीन भर्तियों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी भर्तियों को टाइम बाउंड फ्रेम में पूरा किया जाए। जिन भर्तियों में परिणाम जारी हो चुक हैं, उनमें जल्द नियुक्तियां दी जाएं।