गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी सरकार के मंत्रिमंडल गठन की कवायद को लेकर बुधवार को ही नई दिल्ली पहुंच गए थे। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम, दिया कुमारी और डॉ प्रेम चाँद बैरवा भी उनके साथ ही हैं। सीएम सहित ये तीनों नेता राजस्थान विधानसभा के पहले सत्र की पहले दिन की कार्यवाही में शामिल होने के बाद ही दिल्ली रवाना हो गए थे।