23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PICS : तस्वीरें लेते तस्वीरों में कैद हुए राजस्थान सीएम भजनलाल, नहीं देखा होगा मुख्यमंत्री का ऐसा अंदाज़

CM Bhajan Lal Sharma Nagaur Visit Pics : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अंदाज़ शुक्रवार को नागौर दौरे के दौरान कुछ जुदा-जुदा सा नज़र आया। कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के बीच जब मुख्यमंत्री गोगेलाव गांव पहुंचे तो वहां का नज़ारा देख उनकी ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ़ देखी गई।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 10 Feb 2024, 11:01 AM IST

cm bhajan lal sharma nagaur visit

CM Bhajan Lal Sharma Nagaur Visit Pics : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अंदाज़ शुक्रवार को नागौर दौरे के दौरान कुछ जुदा-जुदा सा नज़र आया। कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के बीच जब मुख्यमंत्री गोगेलाव गांव पहुंचे तो वहां का नज़ारा देख उनकी ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ़ देखी गई। मुख्यमंत्री ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'यह माटी है मेरे अस्तित्व की, यह माटी है मेरी पहचान की। इस माटी में मिला है प्रेम, विश्वास, वंदन, देश की इस पावन माटी को अभिनंदन।'

cm bhajan lal sharma nagaur visit

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अंदाज़ शुक्रवार को नागौर दौरे के दौरान कुछ जुदा-जुदा सा नज़र आया। कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के बीच जब मुख्यमंत्री गोगेलाव गांव पहुंचे तो वहां का नज़ारा देख उनकी ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ़ देखी गई। मुख्यमंत्री ने यहां ना सिर्फ लोकल फॉर वोकल मुहिम के तहत ग्रामीणों द्वारा निर्मित मिट्टी के उत्पादों को दिलचस्पी से निहारा, बल्कि मिट्टी से निर्मित बोतल खरीदकर उसका पेमेंट डिजिटल तरीके से भी किया।

cm bhajan lal sharma nagaur visit

मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपने मोबाइल कैमरे से 'लोकल उत्पादों' और ग्रामीणों के संग जमकर तस्वीरें खिंचवाईं।

cm bhajan lal sharma nagaur visit

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के नए राजस्थान में डिजिटल इंडिया के माध्यम से सम्मानित व्यापारियों और दुकानदारों को कैशलेस पेमेंट का लाभ सीधा मिल रहा है।

cm bhajan lal sharma nagaur visit

मुख्यमंत्री ने कहा नागौर जिले के गोगेलाव गांव में लोकल फॉर वोकल मुहिम के तहत मिट्टी से निर्मित बोतल खरीदी व उसका पेमेंट डिजिटल रूप से कर सुखद अनुभूति हुई।

cm bhajan lal sharma nagaur visit

उन्होंने राजीविका के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला लाभार्थियों को 2 करोड़ 15 लाख 50 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। शर्मा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, खाद्य सुरक्षा योजना तथा राजीविका के लाभार्थियों एवं स्थानीय व्यापारियों के साथ भी संवाद किया। मुख्यमंत्री ने रात्रि प्रवास गोगेलाव गांव में ही किया।

cm bhajan lal sharma nagaur visit

मुख्यमंत्री ने गोगेलाव गांव के निवासियों के साथ संवाद भी किया।

cm bhajan lal sharma nagaur visit

मुख्यमंत्री बनने के बाद भजन लाल शर्मा का ये पहला नागौर दौरा रहा।

cm bhajan lal sharma nagaur visit

यही कारण रहा कि मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों की ख़ुशी का भी कोई ठिकाना नहीं था।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़