राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अचानक राजभवन पहुंचे। जिसके बाद राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। लोग तरह - तरह के कयास लगाने लगे हैं। पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राजस्थान की प्रेस रिलीज के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर के राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आपस में राज्य की विभिन्न हालातों पर चर्चा की। इसके इतर राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मुलाकात के कई मायने हो सकते हैं। चर्चाओं में है कि जल्द ही राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसके इतर पिछले दिनों हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसान मायूस हैं।