30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लौकी से मर्डर, पत्नी ने पति को मार दिया, बेटी ने पुलिस को दांस्ता सुनाई तो पुलिसवाले भी शॉक्ड रह गए… वजह ऐसी की रिश्तों से भरोसा उठ जाए…

Rajasthan News : पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकयत पर अब हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 24 Aug 2023, 1:11 PM IST

rajasthan_police.jpg

police

Rajasthan News : जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। अवैध रिश्तों ने एक और परिवार की खुशियां छीन ली। अवैध संबधों के चलते पत्नी ने ही पति की हत्या कर दी। उसके अपने सौतले बेटे के साथ ही अवैध संबध थे। पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकयत पर अब हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि बिंदायका इलाके में रहने वाले अशोक कुमार की हत्या पिछले साल सितंबर में कर दी गई।

हत्या इतनी सुनियोजित तरीके से की गई कि किसी को भनक तक नहीं लगी। मृतक अशोक की बेटी ने पुलिस को बताया कि उनकी मां रजनी और सौतले बेटे जितेन्द्र में अवैध संबध थ। पिता समेत पूरा परिवार दोनो को कई बार समझा चुका था, कई बार दोनो को ही घर से बाहर निकाल दिया गया था लेकिन दोनो अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे। पिता ने ज्यादा विरोध किया तो पिछले साल सितंबर में उनकी हत्या कर दी गई। उनको लौकी की सब्जी में जहर दिया गया।

उसके बाद उनको उल्टियां हुई। उन्हें अस्पताल ले जाने की जगह दो से तीन घंटे कार में घुमाते रहे, परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी सूचना नहीं दी। बाद में जब सांसें थम गई तो घर ले आए और कहा कि अचानक मौत हो गई। इस मामले में अब बेटी के हाथ कुछ सबूत लगे तो वे पुलिस को सौपें और अब हत्या का केस दर्ज कराया गया है। तीस लाख रुपए कैश, लाखों रुपए के जेवर और अन्य कीमती सामान मां रजनी द्वारा ले जाने की बात भी मुकदमें में दर्ज कराई गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग