Deputy CM Diya Kumari Big Announcement : राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने खेजड़ली शहीद मेले में शिरकत की। दिया कुमारी ने जोधपुर-खेजड़ली फोर लेन सड़क मार्ग के निर्माण की घोषणा की। साथ ही कहा, इस सड़क मार्ग का नाम ‘शहीद अमृतादेवी बिश्नोई सड़क मार्ग होगा। दिया कुमारी ने मां अमृता देवी शहीद स्मारक पहुंचकर पर्यावरण के लिए बलिदान देने वाले 363 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने गुरु जम्भेश्वर भगवान के मंदिर में पूजा अर्चना की एवं प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की।