17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भटकती रही दुष्कर्म पीडि़ता नहीं हो पाया इलाज, भयावह होती जा रही डॉक्टरों की हड़ताल

दुर्घटना में घायल छात्र की मौत, बाहरी क्षेत्रों से पोस्टमार्टम के लिए शव ले जयपुर पहुंच रही पुलिस...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 21 Dec 2017, 1:14 PM IST

SMS

जयपुर। राजस्थान में चिकित्सकों की हड़ताल आम आदमी पर कहर बरपा रही है। जयपुर जिले के जोबनेर में सडक़ दुर्घटना में घायल युवक ने समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण बुधवार को दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पहले इलाज के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तड़प रहे मरीज को लेकर भटकते रहे। सिर्फ इतना ही नहीं मौत के बाद युवक के परिजनों को पोस्टमार्टम भी चिकित्सक नहीं मिले। उधर दौसा में एक दुष्कर्म पीडि़त युवती जांच के लिए दिन भर भटकना पड़ा। जोबनेर में हुई सडक़ दुर्घटना का शिकार मुकेश जाट (21) रेनवाल के भिंडी निवासी है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल गोपाल व रिश्तेदार प्रमोद ने बताया कि 31 जुलाई 2017 को मुकेश सडक़ दुर्घटना में घायल हो गया था। । मंगलवार शाम को तबीयत बिगडऩे पर मुकेश को रेनवाल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों के नहीं होने पर निजी क्लिनिक पर ले गए। निजी क्लिनिक पर चिकित्कसक ने दवा दे दी। कुछ आराम मिलने पर मुकेश को वापस घर ले गए। बुधवार सुबह करीब 7 बजे मुकेश की फिर तबीयत बिगड़ गई। तो उसे लेकर रेनवाल सरकारी अस्पताल ले गए। वहां भी चिकित्सक नहीं मिले। फिर जोबनेर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां भी चिकित्सक नहीं थे। यहां इधर-उधर भटकने पर एक नर्सिंगकर्मी ने मुकेश को संभाला तो बताया कि उसने दम तोड़ दिया है।

मेडिकल के लिए पुलिस भी भटकी
दौसा में दुष्कर्म पीडि़ता एक युवती का मेडिकल कराने के लिए पुलिस भी इधर-उधर भटकती रही। पुलिस के साथ दुष्कर्म पीडि़ता को भी भटकना पड़ा। बाद में दौसा पुलिस बुधवार को पीडि़त युवती को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) लेकर पहुंची, तब कहीं जाकर उसका मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों में सभी तरह के मेडिकल के मामलों में पीडि़त लोगों को जयपुर ही मेडिकल मुआयना के लिए लाया जा रहा है।

रोज दो से तीन शव आ रहे पोस्टमार्टम के लिए
एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, रोज जयपुर जिले के बड़े कस्बों और तहसील स्तर पर पोस्टमार्टम नहीं होने पर शव यहां लाए जा रहे हैं। वहीं सवाईमाधोपुर, दौसा और सीकर व झुुंझुनूं क्षेत्र से भी पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर एसएमएस अस्पताल पहुंच रही है।

शव साथ लिए भटकते रहे
जोबनेर में पोस्टमार्टम नहीं होने पर पुलिस ने शव जयपुर एसएमएस अस्पताल ले चलने के लिए कहा। तब बिलखते हुए परिजन शव को जयपुर एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। इसके बाद शाम को परिजन शव घर लेकर पहुंचे और उसकी अंत्येष्टि करवाई।

सरकार की नाकामी से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई : गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने फेसबुक पोस्ट कर कहा कि प्रदेश में फिर डॉक्टर्स की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं, यह सरकार की नाकामी, जिससे बार-बार ऐसे हालात बन रहे हैं। सरकार अभी चिकित्सकों से बातचीत कर कोई सार्थक समाधान नहीं निकाल पाई और ना ही मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकी है। सरकार लाचार और निष्क्रिय दिख रही है, जिससे मेडिकल व्यवस्था ठप्प हो गई है।गहलोत ने एक ट्विट के जरिए कहा है कि अलग-अलग जिलों में हुए स्थानीय निकायों के चुनावों में कांग्रेस की जीत भाजपा सरकार की चार साल की असफलताओं की परिणीति है। यही कारण है कि त्रस्त जनता ने भाजपा सरकार को आइना दिखाने का काम किया है। निश्चित रूप से अगली सरकार कांग्रेस की होगी।