15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा में घमासान! इन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र- ‘हम क्या मुंह लेकर वोट मांगने जाएंगे’

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 13 Nov 2018, 11:05 AM IST

BJP

जयपुर। यूपी की तर्ज पर राजस्थान में भी भाजपा हिन्दुत्व का कार्ड खेलती दिख रही है। पार्टी की पहली सूची में 131 में एक भी उम्मीदवार मुस्लिम नहीं है। इससे क्षुब्ध भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एम. सादिक खान ने सोमवार को पीएम व सीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि मुसलमानों के बीच अब वह क्या मुंह लेकर वोट मांगने जाएंगे।


पिछले चुनाव में भाजपा ने 4 मुस्लिम उतारे थे। इनमें से 2 जीते थे। इसके बाद निकाय चुनाव में भाजपा को मिले मुस्लिम मतों में बढ़ोत्तरी भी हुई। मोर्चा ने राज्य में 14 सीटों पर टिकट मांगे थे। अब चुनाव के लिए एक भी टिकट नहीं मिला है। खान ने पत्र में लिखा, मैं उतना ही कर्मठ हंू, जितना दूसरे कार्यकर्ता हैं। बूथ प्रमुख भी हंू। मेरे बूथ से भाजपा आज तक नहीं हारी। मुस्लिम को एक भी टिकट नहीं मिला तो किस मुंह से मुस्लिम इलाकों में वोट मांगेंगे।

वहीं इधर... इन्होंने कहा - झूठे हैं पीएम, जुमले गढऩा मोदी सरकार का डीएनए
जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कम्यूनिकेशन प्रकोष्ठ प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री झूठे हैं। झूठ बोलना और जुमले गढऩा मोदी सरकार का डीएनए है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में रफाल को लेकर उन्होंने कहा कि जिस शपथ पत्र को लेकर बात उठ रही है, उसमें साफ है कि 12 दिसम्बर 2012 को कांग्रेस सरकार ने अन्तरराष्ट्रीय निविदा खोली। उसमें रफाल 536 करोड़ का पाया गया। भाजपा ने आपत्ति जताई तो तत्कालीन गृहमंत्री ने जांच की बात कही थी लेकिन बाद में सरकार बदल गई। फिर डील के लिए फ्रांस गए और निविदा प्रक्रिया के बिना 1632 करोड़ का जहाज खरीदा। प्राइज नेगोसिएशन कमेटी ही कीमत तय करती है लेकिन उसे भी नकारा गया। वायुसेना ने चीन-पाकिस्तान से जुड़ी सीमाओं पर जोखिम के मद्देनजर 126 जहाज मांगे थे लेकिन जहाज कम कर दिए गए। बेरोजगारों के साथ किया विश्वासघात: सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2 करोड़ और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 15 लाख नौकरियों का वादा पूरा नहीं कर बेरोजगारों के साथ विश्वासघात किया है। राजस्थान के बेरोजगार 5 साल से नौकरी की आस में हैं।