2013 में अनूपगढ़ से शिमला बावरी, पीलीबंगा से द्रौपती मेघवाल, जालोर से अमृता मेघवाल भाजपा टिकट पर विधायक बनीं। इस बार भाजपा ने तीनों के टिकट काट दिए। ये तीनों विधायक अब भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन कर रही हैं। अनिता कटारा सागवाड़ा से भाजपा विधायक हैं। इस बार टिकट कटने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।