17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने कहा- कांग्रेस में उपेक्षा होने के कारण भाजपा से जुड़े

https://www.patrika.com/jaipur-news/  
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Nov 19, 2018

पूर्व सांसद इज्यराज सिंह

पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने कहा- कांग्रेस में उपेक्षा होने के कारण भाजपा से जुड़े

कोटा

हाड़ौती में चल रहे राजनीतिक भूचाल के बीच आखिर पूर्व सांसद इज्यराज सिंह और पूर्व राजपरिवार की सदस्य कल्पना देवी ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके साथ ही लाडपुरा से उन्हें टिकट भी मिल गया। भाजपा प्रत्याशियों की सूची में नाम आने के बाद कल्पना देवी और इज्यराज सिंह महल से बार आए। कल्पना देवी ने कहा, उनके पास मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का फोन आया था कि वे भाजपा ज्वाइन कर लें। मैने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। यह सब अचानक हुआ। तीन दिन पहले तक मुझे भी पता नहीं था कि भाजपा ज्वाइन करूंगी। मैंने इज्यराज सिंह के लिए वोट मांगे थे, लेकिन मेरे लिए तो भाजपा पहली पार्टी है, जिसे ज्वाइन कर रही हूं। इससे पहले किसी पार्टी की सदस्यता नहीं ली। वसुंधरा राजे का जब मेरे पास फोन आया तब भाजपा के बारे में सोचा। कल्पना देवी ने कहा कि वसुंधरा राजे से हमारे पारिवारिक संबंध हैं, वो हमें जानते हैं, इसलिए सरलता से बात हो गई।

पूर्व सांसद ने नहीं ली सदस्यता
कल्पना देवी ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ले ली, लेकिन पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने अभी सदस्यता ग्रहण नहीं की है। सिंह ने कहा, जब वसुंधरा राजे और कल्पना देवी मिलकर तय कर लेंगी तभी ज्वाइन कर लेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री कोटा आ रही हैं।

महसूस किया उपेक्षा हो रही
पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने कहा, कार्यकर्ताओं और मैने जब यह महसूस किया कि उपेक्षा हो रही है। इसी बीच वसुंधरा राजे का फोन आया तब यह निर्णय लिया। जब इज्यराज सिंह से यह पूछा कि तीन दिन पहले तक आप नोटबंदी और जीएसटी का विरोध कर रहे थे, अब जब वोट मांगने आएंगे तब क्या उन्हें अच्छा बताएंगे। इस पर उन्होंने कहा, विकास की सकारात्मक और सुधार की बात करेंगे। इज्यराज सिंह ने कहा कि मेरे कार्यकर्ता आज भी मेरे साथ हैं, उनकी सलाह से यह निर्णय लिया है।

भाजपा में आकर खुश हूं
कल्पना देवी ने कहा कि जो भी भाजपा का कार्यकर्ता आया है वह सहयोग दे रहा है, मैं सबको साथ लेकर कार्य करूंगी। मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूं। पार्टी समाज सेवा का माध्यम है, इसलिए वे राजनीति में आई हैं।

जानें कल्पना के बारे में
कल्पना देवी की सीनियर सैकंडरी तक शिक्षा जयपुर में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया। वे अभी राव माधो सिंह म्यूजियम, कोटा की ट्रस्टी हैं। सामाजिक कार्य और अध्ययन में उनकी रुचि है। उनके एक 22 साल का बेटा है।

भाजपा के लिए अच्छा संकेत
कल्पना देवी के भाजपा में शामिल होने के बाद शहर जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय ने कहा, यह कदम भाजपा के लिए अच्छा संकेत है। कल्पना देवी के आने से कार्यकर्ताओं उत्साह है, सब सहयोग करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग