25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Election : भाजपा की पहली सूची आज रात या कल सुबह हो सकती है जारी

Rajasthan Election : भाजपा की पहली सूची आज रात या कल सुबह हो सकती है जारी

Rajasthan Election : भाजपा की पहली सूची आज रात या कल सुबह जारी हो सकती है। चर्चा में है कि इस पहली लिस्ट में 36 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Oct 2023, 4:34 PM IST

लोकसभा चुनाव 2024: चुनाव 2024 से पहले BJP में बड़े फेरबदल की तैयारी, यूपी में कई जिलों में बदले जाएंगे जिलाध्यक्ष

चुनाव 2024 से पहले BJP में बड़े फेरबदल की तैयारी

rajasthan politics : राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी के बाद अब भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के आवास पर होने वाली बैठक खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में भाजपा के उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची आज रात या कल सुबह तक आ सकती है। राजस्थान में भाजपा के संभावित उम्मीदवार लिस्ट की घोषणा के इंतजार पर करवट बदल रहे हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 बेहद निकट हैं। भाजपा राजस्थान विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के लिए लगातार मंथन कर रही है। रविवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रस्तावित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले शनिवार की देर रात तक कोर कमेटी की मैराथन बैठकों का दौर चला। दोपहर 1 बजे से लेकर देर रात तक कईं बैठकें हुईं।

एक बार कोर कमेटी के सदस्यों ने चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी के घर बैठक की। फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर मीटिंग हुई। आज की बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह, वसुंधरा राजे, विजया राहटकर, कुलदीप बिश्नोई और गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल थे। चर्चा में है कि पहली सूची में 36 नामों का एलान होगा।

पहली सूची में हो सकते हैं 36 नाम

ऐसी चर्चा है कि पहली सूची में 36 नाम हो सकते हैं। भाजपा ने पूरे प्रदेश को चार हिस्सों में बांटा है। जिसमें कमजोर सीट को D कैटेगरी, उससे मजबूत को C कैटेगरी, फंसी हुई सीट को B और जिताऊ को A कैटेगरी में रखा गया है। आज की बैठक में D कैटेगरी की लिस्ट फाइनल होने के संकेत हैं। रविवार शाम 6 बजे से केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी रहेंगे।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : चुनाव आयोग की पीसी, Rajiv Kumar बोले - राजस्थान में पहली बार मतदाता घर से डाल सकेंगे वोट

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election: आज भाजपा के 50 से 60 टिकटों पर लग सकती है मुहर, जानिए कब जारी होगी सूची