4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election: आज भाजपा के 50 से 60 टिकटों पर लग सकती है मुहर, जानिए कब जारी होगी सूची

Rajasthan Election: आज राजस्थान की 50 से 60 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लक सकती है। सूची इसी दिन या इसके बाद जारी हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 1 Oct 2023, 8:55 AM IST

भाजपा के 5 घंटे की मैराथन बैठक में 40 प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर

भाजपा के 5 घंटे की मैराथन बैठक में 40 प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर

नई दिल्ली/जयपुर/पत्रिका ब्यूरो। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रस्तावित केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक से पहले शनिवार को देर रात तक प्रदेश कोर कमेटी की मैराथन बैठकों का दौर चला। दोपहर 1 बजे से लेकर देर रात तक टुकड़ों-टुकड़ों में कईं बैठकें हुईं।

एक बार कोर कमेटी के सदस्यों ने चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के घर पर बैठक की तो फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर भी मीटिंग हुई। इसके अलावा दो से तीन नेताओं ने अलग-अलग बैठकें कर रणनीति बनाईं। नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़ आदि कोर कमेटी सदस्यों से फंसी सीटों को लेकर फीडबैक लिया। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मजबूत दावेदारों के नाम पेश करने को लेकर आखिरी दौर तक मंथन चला।

यह भी पढ़ें : टिकट देना राजनीतिक दलों के हाथ... फिर इंतजार क्यों

रविवार को सायं 6 बजे से केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी और इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। इसी बची पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक भी होगी। इसमें प्रदेश की 50 से 60 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लक सकती है। सूची इसी दिन या इसके बाद जारी हो सकती है। राजस्थान के लिए सीईसी की यह पहली बैठक होगी। हर सीट के लिए पार्टी ने 3-3 उम्मीदवारों का पैनल बनाया है। इसमें जिताऊ उम्मीदवार के नाम पर मुहर लग सकती है।