9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में संकल्प पत्र पर BJP के दिग्गज नेताओं के बड़े बयान, जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

BJP manifesto Jan Sankalp Patra : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जयपुर में 'संकल्प पत्र' जारी किया। संकल्प पत्र जारी करने के बाद भाजपा के दिग्गज नेताओं ने बयान दिए। जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 16 Nov 2023, 4:29 PM IST

bjp_1.jpg

BJP manifesto Jan Sankalp Patra

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संकल्प पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में भाजपा ने जनता से कई वादे किए। भाजपा के इस घोषणा पत्र (BJP Manifesto) को 'आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023' नाम दिया है। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के घोषणा पत्र जारी करने के बाद राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश जोशी ने तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े। चन्द्र प्रकाश जोशी उर्फ सी पी जोशी ने कहा जो राजस्थान के हित में होगा वो भाजपा सरकार करेगी। ये संकल्प पत्र हमारे लिए एक पवित्र ग्रंथ है और राजस्थान की जनता के सपनों का वादा हमने लिया है, उसको भाजपा पूरा करेगी। भाजपा अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के नाम से पुकारती है।



घोषणा पत्र सरकार के विजन डॉक्यूमेंट की तरह करेगा काम - गजेंद्र सिंह शेखावत

राजस्थान में BJP Manifesto पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ये घोषणा पत्र आने वाले 5 साल में सरकार के विजन डॉक्यूमेंट की तरह काम करेगा। इस घोषणा पत्र को हमने राजस्थान के लाखों लोगों से परामर्श करके उनकी भावनाओं के अनुरूप तैयार किया है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : जेपी नड्डा ने राजस्थान में जारी किया BJP का घोषणा पत्र 'Jan Sankalp Patra', अहम बातें जानें

अन्य पार्टियों के लिए घोषणा पत्र महज औपचारिकता - जे.पी. नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी अपने घोषणा पत्र के बारे में कहा, अन्य पार्टियों के लिए घोषणा पत्र महज औपचारिकता है, लेकिन भाजपा के लिए यह विकास का रोड मैप है। हम इसमें लिखे शब्दों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। हमारा इतिहास रहा है कि हमने जो कहा है वो किया है और जो नहीं कहा है वो भी किया है। राजस्थान देश का एक मात्र राज्य है जहां बिजली का दर सबसे महंगा और पेट्रोल-डीजल पर वैट सबसे ज्यादा है। यहां पेपर लीक ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : राहुल गांधी के राजस्थान दौरे पर बरसे प्रह्लाद जोशी, कहा - सिर्फ फोटो शूट के लिए आए हैं