19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : पीएम मोदी के बयान पर सीएम अशोक गहलोत का पलटवार, दी बड़ी सलाह

Rajasthan Elections 2023 : पीएम मोदी के बयान पर सीएम अशोक गहलोत का पलटवार, दी बड़ी सलाह

CM Ashok Gehlot Counterattack : पीएम मोदी के एक बयान से नाराज सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार किया। साथ ही पीएम मोदी को बड़ी सलाह दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Nov 2023, 12:52 PM IST

ashok_gehlot_7.jpg

CM Ashok Gehlot

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान चुनाव प्रचार के तहत मंगलवार को एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा करौली और धौलपुर जादूगर को साफ-साफ संदेश दे रहे हैं। 3 दिसंबर- जादूगर ही छूमंतर, 3 दिसंबर-कांग्रेस ही छूमंतर। पीएम नरेंद्र मोदी के इस बयान पर अपनी नापसंदगी जाहिर करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, वे (प्रधानमंत्री मोदी) क्या-क्या बोलते हैं, उन्हें खुद भी पता नहीं होगा। योगी आदित्यनाथ भी इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप हिंसक और भड़काऊ भाषा का उपयोग कर रहे हैं। आप प्यार-मोहब्बत से बात कीजिए। अगर आपको कटाक्ष करना है और आरोप भी लगाने हैं तो कई शब्द हैं, उनसे काम लीजिए।

मेरी भूमिका वही रहेगी जो हाईकमान ने कहा है

राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद अपनी भूमिका पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, मेरी भूमिका वही रहेगी जो हाईकमान ने कहा है। मैं खुद की भूमिका तय नहीं करता। जो भूमिका हाईकमान देगी मैं उसी दिशा में चलूंगा।

सभी नेता भड़काने वाली कर रहे हैं बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, उनका (PM मोदी) 9 किलोमीटर का रोड शो था। वे (भाजपा) इतने घबराए हुए थे कि सारा रूट खत्म करके, बाहर के लोगों को बुलाकर और शहर में रोड शो किया जहां पहले से ही भीड़ रहती है। वे हमारे राज्य के मुद्दों पर चर्चा नहीं कर रहे हैं। इनके जितने नेता आ रहे हैं सभी भड़काने वाली बातें कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान चुनाव में सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशी का नाम जानें, उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें - डूंगरपुर के सागवाड़ा में पीएम मोदी गरजे, बोले - राजस्थान में अब कभी भी नहीं बनेगी अशोक गहलोत की सरकार