उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को शानदार योजनाएं दी हैं। प्रदेश की जनता को हम काम की गारंटी दे रहे हैं। प्रदेश सरकार ने ऐसे कानून बनाए हैं, जो देश में कहीं नहीं बने। हमारी योजनाओं की चर्चा पूरे देश में हो रही है। भाजपा के आरोपों में कोई दम नहीं है। वो देश भर में कांग्रेस की सरकारों को गिराने का काम कर रही है।