कांग्रेस के खिलाफ षडयंत्र कर रही है भाजपा
जयपुर के पीसीसी मुख्यालय में सीएम अशोक गहलोत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे। सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा और पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा, भाजपा, कांग्रेस के खिलाफ षडयंत्र कर रही है। भाजपा सिर्फ भड़काने का काम करती है। कन्हैया के हत्यारोपी इनके ही कार्यकर्ता थे। लाल डायरी से सिर्फ माहौल बनाया है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : पीएम मोदी के बयान पर सीएम अशोक गहलोत का पलटवार, दी बड़ी सलाह
पीएम मोदी कर रहे हैं भविष्यवाणी
सीएम गहलोत ने आगे कहा, राजस्थान में अब तक ईडी के 50 छापे पड़ चुके हैं। जयपुर में भाजपा के कार्यकाल में सीरियल ब्लास्ट हुआ था। उन्होंने कहा, पीएम मोदी भविष्यवाणी कर रहे हैं। चुनाव में राजेश पायलट का जिक्र किया जा रहा है। गुर्जर समाज को बदनाम किया जा रहा है।
भाजपा के विज्ञापन से राजस्थान की बदनामी हुई
सीएम गहलोत ने कहा, राजस्थान की पूरे देश में चर्चा है। कोरोना के दौरान राजस्थान सरकार ने शानदार काम किया। जनता का कांग्रेस पर विश्वास है। राजस्थान में एंटी इनकम्बेंसी नहीं है। राजस्थान में सरकार रिपीट होगी। भाजपा के विज्ञापन से राजस्थान की बदनामी हुई। भाजपा को ओपीएस से दिक्कत है।
महादेव एप - लाल डायरी की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ट जज हो
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा, चुनाव से 4 दिन पूर्व छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल की गिरफ्तारी होने वाली थी। महादेव एप मामले में झूठे आरोप लगाकर बघेल को फंसाने का पूरा षड्यंत्र रच लिया गया था। पर ये लोग एक्सपोज हो गए। महादेव एप और लाल डायरी की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ट जज से करानी चाहिए।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : भरतपुर के नदबई में राहुल गांधी बोले, जेब कतरा कभी अकेला नहीं आता, जानें निशाने पर कौन था?