25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस की तीसरी लिस्ट पर नया अपडेट, इस दिन होगी जारी

Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस की तीसरी लिस्ट पर नया अपडेट, इस दिन होगी जारी

Congress Third List New Update : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट पर नया अपडेट। इस दिन होगी जारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Oct 2023, 11:46 AM IST

congress_1.jpg

Congress

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग का वक्त तेजी से करीब आ रहा है। समय की गंभीरता देखते हुए कांग्रेस तीसरी लिस्ट फाइनल करने जा रही है। ऐसी चर्चा है कि आज देर शाम या फिर कल 27 अक्टूबर को कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी हो सकती है। अभी तक कांग्रेस 2 लिस्ट जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 33 और दूसरी लिस्ट में 46 प्रत्याशी के नामों का ऐलान किया है। इस प्रकार अब तक कुल कुल 76 उम्मीदवारों के नामों का एलान हो चुका है। चर्चा चल रही है कि तीसरी लिस्ट में करीब 24 नाम जारी किए जा सकते हैं।

इस तीसरी लिस्ट की खासियत होगी कि इसमें कुछ निर्दलीय विधायकों को भी टिकट मिल सकते हैं। वैसे कांग्रेस को अभी 124 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने हैं। भाजपा ने भी अभी तक सिर्फ 2 लिस्ट ही जारी की है। भाजपा की भी तीसरी लिस्ट का सबको बेसब्री से इंतजार है।



कांग्रेस की छोटी लिस्ट का राज

कांग्रेस की छोटी लिस्ट जारी करने पर राजनीतिक पंड़ितों का मानना है कि यह कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है। छोटी सूची यदि कहीं कोई विवाद होता है तो उसे आसानी से सुलझाया जा सकेगा। साथ ही वह ज्यादा बड़ा मामला नजर नहीं आएगा।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : रामगढ़ से पति को उम्मीदवार बनाया, यह जानकर कांग्रेस के दिग्गज नेता की पत्नी हुई मायूस

तीसरी लिस्ट के बाद की 100 सीटों पर आज होगा मंथन

तीसरी लिस्ट के जारी होने के बाद कांग्रेस के पास 100 सीटों पर नाम तय करना बाकी रह जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए आज 26 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी व 29 अक्टूबर को सीईसी की बैठक हो सकती है। कांग्रेस ने अब तक बड़े नेताओं और बिना विवाद वाली सीटों पर ही उम्मीदवार उतारे हैं। जिन 100 सीटों पर बैठक में मंथन होना है, वे विवाद वाली बताई जा रही हैं। यही वजह है कि विवाद तेज होने से पहले ही कांग्रेस में कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन कर दिया गया है।

अगले माह शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

कांग्रेस की सूची नामांकन में जिन प्रत्याशियों का नाम आ चुका है। इनके नामांकन की प्रक्रिया अगले महीने से ही शुरू होगी। नामांकन 6 नवंबर तक दाखिल किया जा सकता है। 9 नवंबर तक नामांकन वापस होंगे। 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की तीसरी लिस्ट पर नया बड़ा अपडेट, जानें क्या है डेट