ध्रुवीकरण का प्रयास इसलिए भी
इधर भाजपा की ध्रुवीकरण कराए जाने की रणनीति के पीछे एक वजह यह भी है कि परकोटे की हवामहल, किशनपोल और आदर्श नगर मुस्लिम बहुल सीटें हैं और तीनों पर ही कांग्रेस का कब्जा है। किशनपोल और आदर्श नगर में मुस्लिम वर्ग से विधायक हैं। ऐसे में भाजपा ध्रुवीकरण के जरिए वोटों का बंटवारा करने का प्रयास कर रही है।