28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election : राजस्थान में चुनावी सरगर्मियां तेज, ‘टिकट’ पक्का करने के लिए ये तरीके अपना रहे दावेदार

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपनी दावेदारी पक्की करने के लिए दावेदार अभी अपना पोस्टर लगा रहे हैं। साथ ही कोई बधाई दे रहा है तो कोई शुभकामनाएं। इसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों के कार्यकार्ता और नेता शामिल हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Aug 2023, 11:22 AM IST

congress_bjp.jpg

Congress-BJP

rajasthan politics : राजस्थान विधानसभा चुनाव में करीब साढे़ तीन माह का समय है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा के नेता दावेदारी दिखाने लगे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में पोस्टर बैनर भी लगा दिए हैं। इन पोस्टरों में खुद की फोटो के साथ स्लोगन व विधानसभा क्षेत्र का नाम भी लिखवाया है। दावेदारों ने इन पोस्टरों में खुद की फोटो के साथ अपने अपने दल के बड़े नेताओं यानि प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रतिपक्ष के नेता और स्थानीय बड़े नेताओं का भी फोटो लगाया है ताकि उनका ध्यान आकर्षित कर सके और टिकट के समय ये नेता उनकी वकालत कर उम्मीदवार बनाने में मदद करें।

कांग्रेस में बन चुकी चुनाव समिति, भाजपा में है इंतजार

चुनावी तैयारियों में अभी कांग्रेस आगे चल रही है और पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति और स्क्रीनिंग समिति का भी गठन हो चुका है। इसकी जल्द ही बैठक बुलाने की तैयारी है। वहीं भाजपा में अभी इन चुनाव से संबंधित समितियों का गठन होना बाकी है। माना जा रहा है कि इसी माह यह समितियां बनाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें - CM Gehlot लॉन्च करने जा रहे हैं एक और फ्री योजना, जानिए अब जनता को क्या मिलेगा

शुभकामना संदेश में अलग-अलग स्लोगन

दावेदारों में कोई त्योहार या स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहा है तो कोई जिलों के गठन को लेकर शुभकामनाएं दे रहा है। यहीं नहीं कुछ नेता तो विकास के संदेश को लेकर अपने विचार भी लिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Independence Day 2023 : राजस्थान में 15 अगस्त पर जिला मुख्यालयों पर कौन सा मंत्री करेगा ध्वजारोहण, लिस्ट जारी, पढ़ें नाम