25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Vidhansabha Chunav 2023: आज से प्रत्याशी भरेंगे नामांकन, बजेगा चुनावी त्योहार का असल शंखनाद

Rajasthan Vidhansabha Chunav 2023: प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सोमवार से चुनावी त्योहार का असल शंखनाद हो जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 30 Oct 2023, 9:54 AM IST

vidhansbha_chunav.jpg

Rajasthan Vidhansabha Chunav 2023: प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सोमवार से चुनावी त्योहार का असल शंखनाद हो जाएगा। इसके साथ ही सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 6 नवम्बर को दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगी। इस बीच 5 नवबंर को रविवार होने के कारण नामांकन जमा नहीं होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 7 नवम्बर को होगी और 9 नवम्बर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन के साथ सामान्य अभ्यर्थी को 10 हजार और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी को 5 हजार रुपए जमानत राशि जमा करानी होगी।

नामांकन के समय ख्याल रखें
- नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी।
- एक प्रत्याशी एक जगह से 4 नामांकन भर सकता है।
- एक प्रत्याशी अधिकतम 2 जगह से चुनाव लड़ सकता है।

तथ्य एक नजर में
मतदान तिथि- 25 नवम्बर
मतगणना -3 दिसम्बर
एससी के लिए आरक्षित सीट-34
एसटी के लिए आरक्षित सीट- 25
सामान्य सीट- 141

यह भी पढ़ें : 2026 में बदलेगी विधानसभा और लोकसभा की तस्वीर, कई दिग्गज होंगे बाहर

यह होगा खास
- 243 केन्द्रीय पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया तथा उम्मीदवारों के खर्च पर रखेंगे नजर।
- मतदाताओं को मतदान से पांच दिन पहले क्यूआर कोड युक्त पर्ची जारी होगी।
- विशेष योग्यजनों तथा 80 वर्ष से अधिक आयु वालाें को होम वोटिंग की सुविधा।
- 50 फीसदी से ज्यादा मतदान केन्द्रों पर लाइव वेबकास्टिंग।
- केवाईसी एप के जरिए उम्मीदवारों के बारे में जानकारी।
- मतदाताओं की सहायता के लिए वोटर हैल्प लाइन एप, सक्षम एप और सुविधा पोर्टल

यह भी पढ़ें : राजस्थान भाजपा की आज जारी हो सकती है प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, दावेदारों की बढ़ी धड़कनें

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग