भाजपा की सूची की बात की जाए तो इसमें वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया और किरोड़ी लाल मीना के नाम हैं। ये चारों ही चुनाव मैदान में हैं। राजे जहां झालरापाटन से प्रत्याशी हैं, वहीं राठौड़ तारानगर, पूनियां आमेर और मीणा को सवाई माधोपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। राठौड़ को इस बार सीट बदलकर तारानगर से प्रत्याशी बनाया गया है, ऐसे में उन्हें जीत के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। इसके चलते यही माना जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर नेता अपनी सीट छोड़कर अन्य प्रत्याशियों के प्रचार में शायद ही जा सकेंगे।