20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Election 2023 : इस बार सिर्फ 22 युवा ही पहुंचे विधानसभा, इसमें एक बागी है सबसे अधिक चर्चित

Rajasthan Election 2023 : इस बार सिर्फ 22 युवा ही पहुंचे विधानसभा, इसमें एक बागी है सबसे अधिक चर्चित

Rajasthan Election Result 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का रिजल्ट आ गया है। इस बार सिर्फ 22 युवा ही विधायक चुने गए हैं। इसमें एक बागी विधायक है जो राजस्थान में सबसे अधिक चर्चित है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 5 Dec 2023, 10:21 AM IST

bjp_-_congress.jpg

BJP - Congress

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का रिजल्ट आ गया है। अब भाजपा सरकार बनाने जा रही है। पर एक बात बहुत हैरान करने वाली है। राजस्थान विधानसभा में 199 विधायकों में से 22 विधायक ही युवा हैं। जो कुल संख्या का 11 फीसदी हैं। इनकी उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है। इसमें भाजपा और कांग्रेस के 9-9 विधायक हैं, वहीं भारतीय आदिवासी पार्टी के तीन विधायक जीते हैं। इनके अलावा शिव से भाजपा के बागी निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की उम्र सबसे कम 25 वर्ष है। यह राजस्थान में सबसे अधिक चर्चित विधायक है। जानें इन विधायकों का नाम।

ये युवा बने विधायक -

सादुलशहर - गुरवीर सिंह, 39 वर्ष भाजपा, आसपुर: उमेश मीणा, 30 वर्ष, भारतीय आदिवासी पार्टी, चौरासी: राजकुमार रोत, 39 वर्ष, भारतीय आदिवासी पार्टी, कामां: नौक्षम चौधरी, 33 वर्ष, भाजपा, लाडनूं: मुकेश भाकर, 35 वर्ष, कांग्रेस, बगरू: कैलाश वर्मा, 38 वर्ष, भाजपा, चौमूं: शिखा मील बराला, 40 वर्ष, कांग्रेस, धरियावाद: थावर चंद, 31, भारतीय आदिवासी पार्टी, डूंगरपुर : गणेश घोघरा, 39 वर्ष, कांग्रेस, किशनगढ़: विकास चौधरी, 36, कांग्रेस, कोलायत: अंशुमानसिंह भाटी, 27 वर्ष, भाजपा, मुंडावर: ललित यादव, 34 वर्ष, कांग्रेस, नसीराबाद : रामस्वरूप लाम्बा, 38 वर्ष, भाजपा, नोहर: अमित चाचान, 39, कांग्रेस, परबतसर: रामनिवास गावड़िया, 32 वर्ष, कांग्रेस, पुष्कर: सुरेश सिंह रावत, 40 वर्ष, भाजपा, राजसमंद: दीप्ति किरन माहेश्वरी, 36 वर्ष, भाजपा, संगरिया: अभिमन्यू पूनिया, 32 वर्ष, कांग्रेस, सपोटरा: हंसराज मीणा, 39, भाजपा, शाहपुरा: मनीष यादव, 35 वर्ष, कांग्रेस, शिव: रविंद्र सिंह भाटी, 25 वर्ष, निर्दलीय, तिजारा : महंत बालकनाथ, 39 वर्ष भाजपा।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 Result : राजस्थान में सबसे अधिक वोटों से जीती दीया कुमारी, वोटों का अंतर चौंकाएगा

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election Result 2023 : सबसे कम वोटों से जीतने वाले है हंसराज पटेल, अन्य छह के नाम जानें