20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / राजस्थान चुनाव: बुलडोजर बाबा के जयकारों से गूंजा ये रोड, 51 जेसीबी से पुष्प वर्षा

राजस्थान चुनाव: बुलडोजर बाबा के जयकारों से गूंजा ये रोड, 51 जेसीबी से पुष्प वर्षा

राजस्थान चुनाव: कालवाड़ रोड करधनी क्षेत्र में गुरुवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के रोड शो में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा और कालवाड़ व निवारू रोड भारत माता चौक बुलडोजर बाबा के जयकारों से गूंज उठा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 24 Nov 2023, 12:48 PM IST

cm yogi

राजस्थान चुनाव: कालवाड़ रोड करधनी क्षेत्र में गुरुवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के रोड शो में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा और कालवाड़ व निवारू रोड भारत माता चौक बुलडोजर बाबा के जयकारों से गूंज उठा।

कालवाड़ रोड बजरंग द्वार से सैंकड़ों की संख्या में वाहनों व बड़ी संख्या में लोगों के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुली कार में सवार होकर करीब चार किलोमीटर तक मुख्य सड़क होते हुए भारत माता चौक तक रोड शो किया। रोड शो में आए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने के लिए लोग उमड़ पड़े।

रोड शो के दौरान पूरा क्षेत्र योगी-योगी और बुलडोजर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। रोड शो के समापन पर योगी आदित्यनाथ ने कार में खड़े होकर लोगों को संबोधित किया और लोगों‌ को अयोध्या आने का निमंत्रण किया। इस दौरान झोटवाड़ा एसीपी सुरेन्द्र सिंह राणावत, करधनी थानाधिकारी उदय सिंह यादव के साथ स्थानीय पुलिस व अतिरिक्त जाप्ते ने रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

यह भी पढ़ें : हैलो मैं अशोक गहलोत बोल रहा हूं... क्या आपके पास भी आया है फोन

इक्यावन जेसीबी से पुष्प वर्षा
कालवाड़ रोड करधनी क्षेत्र में विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान के अंतिम दिन रोड शो के लिए आए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर इक्यावन जेसीबी मशीनों से पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें : चूरू जिले में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर: कृष्ण पूनियां की राह आसान नहीं, इस हॉट सीट पर भी कड़ा मुकाबला, जानें कौन किस पर भारी?