20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Election 2023 : बिना वोटर आईडी के भी कर सकते हैं मतदान, जानें

Rajasthan Election 2023 : बिना वोटर आईडी के भी कर सकते हैं मतदान, जानें

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए 25 नवम्बर को वोटिंग होगी। अगर आपके पास वोटर आईडी नहीं है तब क्या होगा। मतदान कर सकेंगे या नहीं जानें।    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 24 Nov 2023, 10:15 AM IST

ece_1.jpg

Rajasthan Election 2023

rajasthan election 2023 : राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए आगामी 25 नवम्बर को होने वाले मतदान में निर्वाचन फोटो पहचान पत्र की उपलब्धता के अभाव में भी मतदाता वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर वोट डाल सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि 25 नवंबर को मतदान दिवस पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी परेशानी के कर सकें। जो मतदाता निर्वाचन फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेज में से कोई एक दस्तावेज दिखाना होगा।

12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेज

प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेज में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू/सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी शामिल है।

यह भी पढ़ें - रेलवे का राजस्थान को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा, जयपुर से इस दिन से चलेगी ये ट्रेन

यह भी पढ़ें - 'पनौती' और 'जेबकतरे' बयान पर राहुल गांधी को नोटिस, चुनाव आयोग का 25 नवंबर तक जवाब देने का आदेश