अब 38 सीटों पर विवाद
भाजपा को अब 38 सीट पर अपने प्रत्याशी और घोषित करने हैं। हालांकि इनमें से अधिकांश सीटों पर भारी विवाद है। इनमें से कुछ सीटों पर मुख्यमंत्री एवं संघ की तो कुछ सीटों पर मुख्यमंत्री एवं अन्य नेताओं की आम सहमति नहीं बन पा रही है। इनमें केकड़ी, तिजारा, बहरोड़, बानसूर, थानागाजी, अलवर ग्रामीण, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, बारां-अटरू, कामां, आसींद, मांडलगढ़, हिंडौली, तारानगर, सरदारशहर, सुजानगढ़, बांदीकुई, महुवा, दौसा, करणपुर, कोटपूतली, जमवारामगढ़, सांगानेर, झुंझुंनूं, नवलगढ़, टोडाभीम, करौली, पीपल्दा, लाडपुरा, डीडवाना, खींवसर, मकराना, सुमेरपुर, गंगापुरसिटी, सवाईमाधोपुर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, निवाई और वल्लभनगर शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक अब इन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कांग्रेस की सूची आने के बाद ही की जाएगी।