28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election : राजस्थान में इस डेट के बाद लगेगी आचार संहिता, जानें पूरा मामला

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता कब लागू हाेगी। जानें इसका जवाब...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Aug 2023, 10:38 AM IST

rajasthan_election_commission.jpg

Rajasthan Election 2023

rajasthan politics : राजस्थान में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम 4 अक्टूबर के बाद घोषित होने की संभावना है। केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से इसकी घोषणा होने के साथ ही राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू हाे जाएगी। राज्य निर्वाचन विभाग ने भी इसके मद्देनजर अपनी तैयारियों में तेजी लाना शुरू कर दिया है। इससे पहले चार अक्टूबर को चुनाव के लिए अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से वोटर लिस्ट काे अंतिम रूप देने और नए मतदान केन्द्र सहित अन्य चुनावी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।

अधिसूचना अलग-अलग दिन होगी

केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से राजस्थान सहित पांच अन्य राज्यों छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजाेरम में भी चुनाव कराए जाएंगे और इन सबकी घोषणा एक साथ ही कराई जाएगी। हालांकि चुनाव के लिए मतदान, नामांकन की अधिसूचना अलग-अलग दिन होगी। मतगणना के साथ ही नतीजे सभी राज्यों के एक ही दिन आएंगे।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election : 6 राज्यों से आए 170 विधायक आज से राजस्थान में टटोलेंगे BJP की नब्ज, केंद्रीय नेतृत्व को देंगे रिपोर्ट

राजनीतिक दलों के साथ बैठक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने गुरूवार को वोटर लिस्ट को लेकर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की और उसमें मतदान केंद्रों के पुनगर्ठन, आयोग की ओर से किए गए नवाचारों के बारे में भी विचार विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election : राजस्थान में भले ही 50 जिले बन गए हों, पर पुराने जिलों के आधार पर ही होंगे विधानसभा चुनाव