6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Update: भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र पर बोले हनुमान बेनीवाल, पहले पुराने वादों का हिसाब दें

Rajasthan Election Update: भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने निराशाजनक बताया है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने निराशाजनक बताया है। बेनीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पहले 2013 के चुनाव घोषणा पत्र का हिसाब देने चाहिए। 5 साल पहले BJP ने प्रदेश के युवाओं से 15 लाख रोजगार देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ।

चुनावी मैदान में बेनीवाल की पार्टी के 63 उम्मीदवार, जानिए किस जिले में हैं कितने प्रत्याशी

भाजपा पांच साल में 1.50 लाख (एक साल में 30 हजार) नौकरियों पर आ गई है। बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में भाजपा ने प्रतिवर्ष 30 हजार नौकरियां देने का वादा कर युवाओं के साथ छलावा किया है। बेनीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा ने पुरानी योजनाओं को उठाकर जनता के सामने पेश किया है। भाजपा के घोषणा पत्र में कुछ भी नया नहीं है।

बड़ी खबर, राजस्थान में कांग्रेस ने 7 और बागियों को पार्टी से निकाला

..तो 1.80 लाख नौकरी कम
भाजपा के चुनाव घोषणा के अनुसार, हर साल 30 हजार सरकारी नौकरियां, यानि 5 साल में डेढ लाख। इसकी मौजूदा शासन के नए वादों से तुलना करें तो अगले 5 साल में युवाओं को 1.80 लाख सरकारी नौकरियां कम मिलेंगी।

भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र- 50 लाख नौकरियां और 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा

सीएम के अनुसार 5 साल में 2 लाख 30 हजार सरकारी नौकरियां दे दी हैं, 1 लाख पाइप लाइन में हैं। ये मार्च 2019 तक दे दी जाएंगी। अर्थात वसुंधरा के इस कार्यकाल में 3.30 लाख सरकारी नौकरियां दे दी जाएंगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग